शोध में रांची विश्वविद्यालय को बड़ी सफलता, 4 प्रोजेक्ट के लिए मिले 26.45 लाख

Ranchi: शोध के क्षेत्र में रांची विश्वविद्यालय को बड़ी उपलब्धि मिली है. झारखंड सरकार की झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद (JCSTI)...

Major research breakthrough for Ranchi University; ₹26.45 lakh secured for four projects.

Ranchi: शोध के क्षेत्र में रांची विश्वविद्यालय को बड़ी उपलब्धि मिली है. झारखंड सरकार की झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद (JCSTI) ने विश्वविद्यालय से जुड़े 4 शोध प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. इन प्रोजेक्ट के लिए कुल 26.45 लाख रुपये की राशि मिलेगी. 19 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार झारखंड के अलग-अलग शिक्षण और शोध संस्थानों के 45 प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है. इनमें सामान्य विश्वविद्यालयों में रांची विश्वविद्यालय को सबसे ज्यादा राशि मिली है.

इन मुद्दों पर होगी रिसर्च

विश्वविद्यालय के 4 प्रोजेक्ट अलग-अलग विषयों पर हैं. इनमें खनन क्षेत्र के पानी से जहरीली धातुओं को हटाने, मुंह के कैंसर के इलाज के लिए नई तकनीक, रांची के आसपास रात में परागण करने वाले कीटों और हड्डियों के इलाज में काम आने वाली नई सामग्री पर शोध किया जाएगा. रसायन विभाग की डॉ. स्मृति सिंह और डॉ. नीरज इन प्रोजेक्ट में सह-अन्वेषक हैं. वहीं जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. आनंद कुमार ठाकुर मुख्य अन्वेषक और डॉ. रोहित श्रीवास्तव सह-अन्वेषक हैं.

यह भी पढ़ें: रांची: आवारा कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, 2.28 करोड़ से चंदवे तालाब का होगा विकास

कुलपति ने शोधकर्ताओं को दी बधाई

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने सभी शोधकर्ताओं और उनकी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि शोध और नई तकनीक पर काम करने से विश्वविद्यालय की पहचान मजबूत होती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *