Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: व्यक्ति ने लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराडीह गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की...

कोडरमा: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहराडीह गांव में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 47 वर्षीय रिंकू मेहता, पिता स्वर्गीय सदानंद मेहता के रूप में हुई है.

सुबह खुला घटना का राज

परिजनों के अनुसार, बीती रात रिंकू मेहता खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे. सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर उनकी पत्नी उन्हें जगाने पहुंचीं. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो घर के अन्य सदस्यों को बुलाया गया.

Also Read: बजट सत्र: जो राम का नाम न ले, वह किसी काम का नहीं होता- नीरा यादव

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन

मृतक के भतीजे और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया. कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए. रिंकू मेहता फांसी के फंदे से झूल रहे थे. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया.

पारिवारिक विवाद की आशंका

थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आ रहा है. हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *