विधायक डॉ नीरा यादव ने राजारायडीह में आहर निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कादोडीह पंचायत के ग्राम राजारायडीह स्थित कोलाहिया आहर का मंगलवार को जल संसाधन लघु सिंचाई...

Koderma: जिले के मरकच्चो प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कादोडीह पंचायत के ग्राम राजारायडीह स्थित कोलाहिया आहर का मंगलवार को जल संसाधन लघु सिंचाई विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 28,75,390 लाख के लागत से कोलाहिया आहार के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास  कोडरमा विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने नारियल फोड़कर किया गया.

किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ होगा 

इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के जे ई  नितेश कुमार,संवेदक अजय यादव एवं हीरालाल यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा, कोलाहिया आहर के जीर्णोद्धार से राजाराय डीह सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा.

भू -जल स्तर में सुधार होगा 

बरसात का पानी संग्रहित होने से खेतों की सिंचाई आसान होगी और भू-जल स्तर में भी सुधार होगा. उन्होंने आगे कहा कि यह आहर पशु-पक्षियों के लिए भी वरदान साबित होगा. गर्मी के मौसम में मवेशियों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कोलाहिया आहर के जीर्णोद्धार की मांग कई वर्षों से की जा रही थी. किसानों को सिंचाई में परेशानी होती थी.

निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने का निर्देश

ग्रामीणों ने विधायक डॉ. नीरा यादव का आभार व्यक्त किया. जे ई नितेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया गया है. मौके पर नावाडीह मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष शम्भु कुमार सिंह, विकास यादव, श्रीकांत यादव,भोला यादव, पवन सिंह, उमेश यादव, रामचन्द्र यादव, यादव,पुजारी आचार्य चंदन पांडे,पवन यादव,मुकेश यादव, सदानन्द प्रसाद कुशवाहा, उमेश दास, संजय दास, प्रकाश शर्मा, पवन सिंह आदि मौजूद थे.

AlsoRead:ईचाक मोड़ को दुर्घटनामुक्त बनाने की तैयारी, उपायुक्त के निरीक्षण के बाद हटेगा अतिक्रमण और बनेगा कॉम्प्लेक्स

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *