सिमडेगा: कुरडेग में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर मजदूर की मौत

Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के कुरडेग-सिमडेगा मुख्य मार्ग के झारेन के समीप हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई....

Simdega

Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के कुरडेग-सिमडेगा मुख्य मार्ग के झारेन के समीप हुए सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान अमरजीत साव उम्र लगभग 50 वर्ष (पिता स्व. शंकर साव) निवासी गड़ियाजोर थाना कुरडेग के रूप में हुई है.

घर वापस आने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेक्टर से मजदूर काम कर सेवई से वापस अपने घर गड़ियाजोर आ रहा था. इसी क्रम में झारेन के समीप अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे मजदूर अमरजीत साव ट्रेक्टर के नीचे दब गया. वहीं, ग्रामीणों की मदद से उसे कुरडेग प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सा पदा डॉ. दिलीप बेहरा ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

वहीं, कुरडेग पुलिस कुरडेग अस्पताल पहुंच कर शव अपने कब्जे में कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. मां लकवाग्रस्त एवं बहन अपाहिज है. मजदूर की मौत से मां और बहन के समक्ष जीवन यापन की समस्या हो गई है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़: छात्रों को किया गया पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक, पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *