Pakur: पाकुड़ वन प्रमंडल ने राज +2 स्कूल के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में स्कूल के 34 छात्रों ने भाग हिस्सा लिया. वन प्रमंडल पदाधिकारी ने छात्रों को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी. इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत की. शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने सबसे पहले जीवाश्म स्थल बरमसिया का अवलोकन किया. इसके बाद छात्रों को कई प्रकार के पक्षियों का दर्शन कराया गया. साथ ही उनकी पहचान के बारे में विस्तार से बताया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी का होगा चयन, ऑपरेशन के लिए मांगा गया प्रस्ताव
पर्यावरण में तितलियों के महत्व के बारे में बताया गया
वहीं बरमसिया बंद खदान में छात्रों ने कई प्रकार की तितलियों को देखा. इस मौके पर पर्यावरण में तितलियों के महत्व के बारे में बताया गया. अलग-अलग प्रकार की तितलियों और पक्षियों को देखकर छात्र अत्यधिक उत्साहित नजर आए. छात्रों ने महसूस किया कि पशु, पक्षियों और तितलियों को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण कितना जरूरी है. इस दौरान सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक छात्र अपनी भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढ़ें: डिजिटल सेवाओं के सारथियों का फूटा आक्रोश, हजारीबाग जिले में प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने शुरू किया आंदोलन
