Click Here
Click Here
Click Here

प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक हेमलाल मुर्मू

Pakur:जिले के हिरणपुर स्थित प्लस टू विद्यालय में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधायक...

Pakur:जिले के हिरणपुर स्थित प्लस टू विद्यालय में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू शामिल हुए. विधायक का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया. इस दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने इंटर व मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. जिले में अव्वल स्थान प्राप्त 10 छात्र छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विधायक हेमलाल मुर्मू के अलावे झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, बीडीओ टुडू दिलीप, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, प्रधानाध्यापक, शिक्षक ,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सहित झामुमो के नेता और कार्यकर्ता रहे.

AlsoRead:35 बालू घाटों के लिए मिला एनवायरमेंटल क्लीयरेंस

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *