Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश; तापमान में गिरावट

Ranchi: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से राज्य...

Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.

Ranchi: झारखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय होता नजर आ रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से राज्य में मानसूनी गतिविधियां और मजबूत हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा और गुमला के कुछ हिस्सों को छोड़कर राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मानसून पहुंच चुका है. विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के भीतर पूरे राज्य में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है, जिससे बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं. सोमवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. रांची में हल्की बारिश के दौरान 3.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. लगातार बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. राजधानी का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

राज्य के विभिन्न हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई. जामताड़ा में सबसे अधिक 68 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा गिरिडीह में 62.4 मिलीमीटर, धनबाद में 48 मिलीमीटर, दुमका में 40 मिलीमीटर, बोकारो में 37 मिलीमीटर और रांची में 36 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

14 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों के साथ-साथ पलामू प्रमंडल के कुछ इलाकों में तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. संभावित खराब मौसम को देखते हुए 14 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है.

Read Also: हजारीबाग : कानून, जमीन और जलस्रोतों पर सवाल, डीसी के निर्देशों के बावजूद विवादित जमीन पर सड़क निर्माण और तालाबों पर अतिक्रमण जारी

तापमान में कमी से गर्मी से राहत

बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जमशेदपुर में 31.8 डिग्री, मेदिनीनगर में 37.1 डिग्री, बोकारो में 36.1 डिग्री और चाईबासा में 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इससे तापमान में और कमी आएगी तथा लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *