Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, 27 जून तक येलो अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के...

Transparent umbrella under heavy rain against water drops splash background. Rainy weather concept.

Ranchi: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसमीय परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 27 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

दो सक्रिय टर्फ सिस्टम से बढ़ी नमी

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब से बिहार तक एक टर्फ लाइन सक्रिय है, जबकि दूसरी टर्फ झारखंड से तटीय आंध्र प्रदेश तक फैली हुई है. इन दोनों मौसमीय प्रणालियों के प्रभाव से राज्य में नमी की मात्रा बढ़ रही है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. विभाग ने संकेत दिया है कि 23 जून के आसपास झारखंड, बिहार और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ सकता है.

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 22 और 23 जून के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं.

Read Also: हजारीबाग में शुद्धिकरण के नाम पर वृद्धा से 8 लाख के जेवर ठगे, CCTV में कैद हुई वारदात 

चैनपुर में सबसे अधिक बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. सबसे अधिक 40.2 मिलीमीटर वर्षा गुमला जिले के चैनपुर में रिकॉर्ड की गई. वहीं रांची में 35.6 मिमी, बोकारो में 35.5 मिमी और नामकुम में 23.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

आज तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

22 जून को दक्षिणी झारखंड के कोल्हान क्षेत्र और राजधानी रांची सहित आसपास के मध्य जिलों में तेज हवाएं चलने तथा वज्रपात की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

27 जून तक खराब रह सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 23 से 27 जून के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *