Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-गया रेलखंड पर चौधरीबांध के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद...

crime news

Giridih: गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनबाद-गया रेलखंड पर चौधरीबांध के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान डुमरी थाना क्षेत्र के भंडारो निवासी नीरज मंडल के रूप में हुई है. बताया जाता है कि नीरज इन दिनों अपने मामा के घर चौधरीबांध के उल्लीबार गांव में रह रहा था.

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पहुंचे. युवक के मामा ने नीरज की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए.

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया 

नीरज मंडल की मौत की खबर से भंडारो और उल्लीबार गांव में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने भी घटना की गहन जांच की मांग की है. सूचना मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

ALSO READ: सिमडेगा: जहरीले सांप के काटने से 10 वर्षीय किशोर की हुई मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *