Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

820 से अधिक छात्र-छात्राओं ने दी ओल-चिकि परीक्षा, बाबूराम सोरेन ने किया निरीक्षण

सरायकेला: आदिम डेवलपमेंट सोसायटी और टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सत्र 2025–26 की वार्षिक ओल-चिकि परीक्षा 5 प्रखंडों के 13...

सरायकेला: आदिम डेवलपमेंट सोसायटी और टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सत्र 2025–26 की वार्षिक ओल-चिकि परीक्षा 5 प्रखंडों के 13 केंद्रों पर सम्पन्न हुई.

चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़, कुकड़ू सहित यूएचएस चैनपुर, कंडरबेड़ा, चिलगू (चाकुलिया), बारालाखा, शहरबेड़ा, खुड़ियाडीह, रॉयाडीह, रांका, चौकगरिया (कुकड़ू), सिंदूरपुर, कसिदीह (नीमडीह) और बंदु राजनगर में 820 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

सचिव बाबूराम सोरेन के नेतृत्व में इंद्र टुडू, बबलू टुडू, सुनील मार्डी मांझी, प्रशांत कुमार मार्डी, सुदन टुडू, बबलू सोरेन, विजय मुर्मू, गणेश सोरेन और लखींदर मांझी सहित अन्य लोगों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *