बजटो पहुंचीं सांसद अन्नपूर्णा देवी, फूड पॉइजनिंग पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Giridih:सदर प्रखंड के बजटो गांव में हाल ही में हुए फूड पॉइजनिंग मामले को लेकर शनिवार को कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी पीड़ित...

Giridih:सदर प्रखंड के बजटो गांव में हाल ही में हुए फूड पॉइजनिंग मामले को लेकर शनिवार को कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया और पूरे मामले की जानकारी ली. सांसद के दौरे के दौरान गांव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. जानकारी के अनुसार सांसद का काफिला सबसे पहले सदर प्रखंड के बंदरकुप्पी गांव पहुंचा, जहां उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ गोप से मुलाकात की. जगरनाथ गोप लंबे समय से लकवा से पीड़ित हैं. सांसद ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए बेहतर इलाज और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

इसके बाद सांसद बजटो गांव निवासी किशोरी वर्मा के घर पहुंचीं. ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले गोलगप्पा खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी. इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखा गया था. पीड़ित परिवार ने सांसद को बताया कि बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन वहां पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिली. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर सही इलाज मिलता तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी.

बच्चे की मौत पर जताया दुख, सदर अस्पताल की लापरवाही पर उठाया सवाल

सांसद ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि गरीब और पीड़ित परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और स्वास्थ्य व्यवस्था में यदि कहीं लापरवाही हुई है तो उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी. इस दौरान भाजपा सह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता दिलीप वर्मा, पालमो पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र पांडेय, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल, पंचायत समिति सदस्य अनिल साहू, बूथ अध्यक्ष अशोक साहू, चेतलाल साहू, अजित पांडेय, हिर्दय साव, जयदेव साव, नंदकिशोर यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे.

AlsoRead:हजारीबाग में अपराधियों के बुलंद हौसले: मटवारी में महिला दरोगा की बहन से दिनदहाड़े सोने की चैन लूटकर भागे बदमाश

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *