Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

दोस्त ने ली दोस्त की जान, जमीन नापी के शक में की निर्मम हत्या

Palamu:पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम-करमा में 60 वर्षीय राजमनी पाठक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उनके ही एक दोस्त,...

Palamu:पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम-करमा में 60 वर्षीय राजमनी पाठक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उनके ही एक दोस्त, बीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में पाया गया कि जमीन नापी को लेकर हुए विवाद किसी और व्यक्ति के साथ चल रहा था लेकिन आरोपी दोस्त को मन मे शक के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपको बताते चले कि दिनांक 29.04.26 को सूचना प्राप्त हुई कि पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम-करमा में 60 वर्षीय राजमनी पाठक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी पूनम देवी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पिपराटांड़ थाना में कांड संख्या-19/2026 दर्ज किया गया. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/63(5) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और गहन पूछताछ के दौरान संदिग्ध आरोपी बीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह (उम्र 38 वर्ष) को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी तथा एक पीले रंग का थैला बरामद किया गया.

​पुलिस ने आरोपी बीरेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस सफल अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा, थाना प्रभारी निलेश कुमार और पिपराटांड़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

AlsoRead:बजटो पहुंचीं सांसद अन्नपूर्णा देवी, फूड पॉइजनिंग पीड़ित परिवार से की मुलाकात

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *