Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में जलस्रोतों को बचाने के लिए नगर निगम एक्शन मोड में , दस्तावेजों की जांच जारी

Hazaribagh : शहर के ऐतिहासिक जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हजारीबाग नगर निगम एक्शन मोड पर नजर आ रहा है....

Hazaribagh : शहर के ऐतिहासिक जलस्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हजारीबाग नगर निगम एक्शन मोड पर नजर आ रहा है. महापौर अरविंद कुमार राणा ने कृष्णापुरी तालाब और मटवारी मस्जिद तालाब क्षेत्र में चल रहे अवैध कब्जे के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की. जिससे स्पष्ट हो गया कि सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. इस मामले में शिकायत वार्ड संखया 7 के पाषर्द प्रतिनिधि ने की थी. जहां तालाब क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण की लिखित शिकायत की गयी थी. महापौर ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त को तत्काल जांच और कार्रवाई का आदेश दिया.

महापौर और नगर आयुक्त ने संभाली कमान
स्थिति का जायजा लेने महापौर स्वयं नगर आयुक्त के साथ मौके पर पहुंचे.अधिकारियों की मौजूदगी में तालाब के किनारे किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कर दिया गया. निगम की इस अचानक कार्रवाई से भू-माफियाओं और अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है.

​प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी
नगर निगम सूत्रों के अनुसार, चिन्हित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्रशासनिक स्तर पर भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है ताकि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके. ​मेयर ने कहा कि तालाब शहर की धरोहर हैं और इन्हें बचाना हमारी प्राथमिकता है. निगम क्षेत्र के सभी तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा और अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

 

ALSO READ : केंद्र में बढ़ेगी झारखंड के आईपीएस की भागीदारी, एडीजी और आईजी समेत कई अधिकारी जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *