Koderma: रांची-पटना मार्ग पर अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच-20 स्थित सतपुलिया के समीप बीती रात एक अज्ञात महिला का शव...

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच-20 स्थित सतपुलिया के समीप बीती रात एक अज्ञात महिला का शव घायल अवस्था में बरामद किया गया. महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है.

ट्रक चालक ने सबसे पहले देखा महिला को

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 9:00 बजे रांची से पटना की ओर जा रहे एक ट्रक चालक ने सतपुलिया के पास सड़क पर एक महिला को घायल अवस्था में देखा. इसके बाद चालक ने ट्रक रोककर महिला के पास पहुंचा, जहां उसने देखा कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी और काफी खून बह चुका था. स्थिति को देखते हुए ट्रक चालक ने वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों को रोका और आसपास के ग्रामीणों को बुलाया. ग्रामीणों के पहुंचने के बाद घटना की सूचना तिलैया पुलिस को दी गई.

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. साथ ही मुख्य मार्ग पर रुके वाहनों का परिचालन भी सामान्य कराया गया.तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि जहां महिला गिरी हुई थी, वहां से कुछ दूरी पर एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है. हालांकि उसमें सिम कार्ड नहीं होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है.

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है, ताकि महिला की पहचान जल्द हो सके.

ALSO READ: Chakradharpur : बेसहारा परिवारों की मदद के लिए आगे आया वर्षा फैमिली ट्रस्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *