Click Here
Click Here
Click Here

पति के अवैध संबंधों के कारण हुई थी हत्या, कोडरमा में नेहा राज की गला काटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Koderma: जिला अंतर्गत तिलैया थाना क्षेत्र की मिटको कॉलोनी (भंडरवा) में सनसनी फैला देने वाले नेहा राज हत्याकांड का पुलिस ने महज...

Koderma: जिला अंतर्गत तिलैया थाना क्षेत्र की मिटको कॉलोनी (भंडरवा) में सनसनी फैला देने वाले नेहा राज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में जो बात सामने आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है. मृतका नेहा राज की हत्या किसी बाहरी रंजिश में नहीं, बल्कि उसके पति के अवैध संबंधों और उससे उपजी बदले की भावना के कारण की गई थी. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रोहित राणा और देवन्ती देवी के रूप में हुई है.

Also Read: आठ दिन बाद भी अदिति का सुराग नहीं, नाला और CCTV की खाक छान रही पुलिस

कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद जब दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ही पूरी योजना के तहत नेहा राज की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की थी. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू, घटना के वक्त आरोपियों द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं.

अवैध संबंध और बदले की आग बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच के दौरान इस अंधी हत्या के पीछे की मुख्य वजह सामने आई. तफ्तीश में पता चला कि मृतका नेहा राज के पति शंभु राणा का आरोपी देवन्ती देवी के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था. इसी अवैध रिश्ते के कारण परिवारों के बीच तनाव था और इसी से उपजी बदले की भावना के तहत नेहा राज को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची गई. योजना के अनुसार, बेहद निर्मम तरीके से नेहा की गला रेतकर हत्या कर दी गई ताकि कोई सबूत न बचे. इस पूरे हत्याकांड में मृतका के पति शंभु राणा की भूमिका भी पुलिस के रडार पर आ गई. अवैध संबंधों की बात उजागर होने और पत्नी की मौत की वजह बनने के कारण पुलिस ने शंभु राणा के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में अलग से मामला दर्ज किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शंभु राणा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *