प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार-पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में 16 मई को हुई जेबा खान नामक युवती की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा...

Simdega: कोलेबिरा थाना क्षेत्र में 16 मई को हुई जेबा खान नामक युवती की गोली मारकर हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में मृतका के प्रेमी आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. शुक्रवार को सिमडेगा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी.

विशेष टीम ने की आरोपी की तलाश

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोलेबिरा थाना कांड संख्या 20/2026 के तहत दर्ज मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था. तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. जांच के क्रम में पुलिस ने आरोपी आदर्श कुमार (22 वर्ष), पिता- राम इकबाल राय, निवासी महनार टाड़ा, थाना- महनार, जिला- वैशाली (बिहार) को तेलंगाना थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया.

Also Read: पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसका जेबा खान के साथ प्रेम प्रसंग था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पिस्टल से गोली मार दी और घटना के बाद फरार हो गया.

पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *