बुंडू के ताऊ में बनेगा ट्राइबल मल्टी पर्पस मार्केटिंग सेंटर, विधायक विकास मुंडा ने किया शिलान्यास

Bundu : आदिवासी समुदाय की आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के...

Bundu : आदिवासी समुदाय की आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बुंडू प्रखंड के ताऊ गांव में ट्राइबल मल्टी पर्पस मार्केटिंग सेंटर (TMMC) निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया. झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की स्वीकृत योजना के अंतर्गत बनने वाला यह केंद्र क्षेत्र के किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्पकारों एवं वन उत्पाद संग्रहकर्ताओं के लिए एक सशक्त विपणन मंच साबित होगा. इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने, उचित मूल्य दिलाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी. शिलान्यास के दौरान विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने और आदिवासी समाज को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लगातार कार्य कर रही है.

TMMC: स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान, रोजगार व स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित

ताऊ में बनने वाला यह मार्केटिंग सेंटर स्थानीय उत्पादों को नई पहचान देने के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी सृजित करेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज करना और युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है. TMMC के निर्माण के बाद किसानों और उत्पादकों को अपने सामान की बिक्री के लिए दूर-दराज के बाजारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. यह केंद्र भविष्य में आदिवासी उत्पादों के संग्रहण, प्रसंस्करण, प्रदर्शन और विपणन का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है. इस मौके पर विशेष रूप से बुंडू विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ मुंडा, अल्पसंख्यक प्रतिनिधि अशरफ अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कलेश्वर मुंडा, उपाध्यक्ष जमील अंसारी, बिरसा मुंडा, बासु ठाकुर, नरेश मुंडा, संतोष मुंडा, राजेन्द्र सिंह मुंडा, विक्रम मुंडा, आच चु मुंडा, प्रेमा यादव, कृष्ण मुंडा, अघनू सिंह मुंडा,बबलू कुंडु, अरविंद कुमार, मुन्ना महतो, ऋषिकेश महतो सहित कई लोग मौजूद रहे.

Also Read : विश्व पर्यावरण दिवस पर कराईकेला पंचायत में सम्मान समारोह एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *