रहस्यमयी घटनाओं से भय और सनसनी, पीड़ित परिवार का दावा- ‘घर में खुद-ब-खुद उठ रही लपटें, जेवर-नकदी हो रहे गायब’

Koderma: कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के नईटांड़ गांव से सामने आई रहस्यमयी घटनाओं ने पूरे इलाके में भय और सनसनी का...

Koderma: कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के नईटांड़ गांव से सामने आई रहस्यमयी घटनाओं ने पूरे इलाके में भय और सनसनी का माहौल पैदा कर दिया है. गांव के एक परिवार के घर में बीते कई दिनों से अचानक अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं हो रही हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि कभी बच्चों के सिरहाने आग की लपटें उठने लगती हैं, तो कभी पलंग के अंदर से धुआं निकलने लगता है. बीती रात घर में रखे कपड़े अचानक जलकर राख हो गए, जिसके बाद परिवार के लोग दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हो गए. पीड़ित परिवार का कहना है कि यह घटनाएं किसी सामान्य आगजनी जैसी नहीं लगतीं. परिवार के अनुसार घर की अलमारी से नकदी और जेवरात भी रहस्यमयी तरीके से गायब हो रहे हैं. लगातार हो रही घटनाओं ने पूरे परिवार की नींद और चैन छीन लिया है. अब स्थिति यह है कि परिवार के लोग घर के अंदर जाने से भी डर रहे हैं और खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जन समाधान दिवस बना बुजुर्ग की उम्मीद का सहारा, उपायुक्त बोले- “बाबा, अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं”

खबर फैलते ही जुटने लगी भीड़

घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुटने लगी. कोई इसे भूत-प्रेत या दैविक शक्ति का असर बता रहा है, तो कोई इसे अंधविश्वास मान रहा है. वहीं कुछ ग्रामीण घर में वास्तुदोष होने की आशंका भी जता रहे हैं. गांव में दिनभर इसी रहस्य की चर्चा होती रही और लोग घर के आसपास जमा होकर घटनाओं को लेकर तरह-तरह की बातें करते नजर आए. पीड़ित परिवार में मसोमात गीता देवी, विकास पासवान, सपना देवी, आकाश पासवान, करीना देवी, उज्जवल पासवान, गंगोत्री देवी सहित छोटे बच्चे ऋषभ कुमार और रियान कुमार हैं. परिवार ने डर के कारण घर का अधिकांश सामान बाहर निकाल दिया है और सभी सदस्य घर के बाहर ही शरण लिए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, बिट्टू पाठक बोले- महंगाई से आम जनता बेहाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *