NCST की सदस्य आशा लकड़ा तीन दिनों में करेंगी 65 केस की सुनवाई, कई IAS अधिकारी को मौजूद रहने का निर्देश

RANCHI: झारखंड के विभिन्न जिलों से संबंधित जनजातीय समाज की समस्याओं और शिकायतों के निपटारे के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST)...

RANCHI: झारखंड के विभिन्न जिलों से संबंधित जनजातीय समाज की समस्याओं और शिकायतों के निपटारे के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा आज सोमवार से तीन दिवसीय सुनवाई शुरू करेंगी. यह सुनवाई रांची के सर्कुलर रोड स्थित न्यू सर्किट हाउस में होगी जो 27 अप्रैल से शुरू होकर 29 अप्रैल तक चलेगी. आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इन तीन दिनों में कुल 65 मामलों पर गहन सुनवाई की जाएगी.

-27 अप्रैल (सोमवार): कुल 21 मामलों की सुनवाई
-28 अप्रैल (मंगलवार): कुल 21 मामलों की सुनवाई
-29 अप्रैल (बुधवार): कुल 23 मामलों की सुनवाई

अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर ही होगा शिकायतों का निपटारा

सुनवाई की प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी. इस दौरान डॉ. आशा लकड़ा के साथ आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक विशेष टीम भी मौजूद रहेगी जो तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर गौर करेगी. इस जनसुनवाई की खास बात यह है कि इसमें न केवल शिकायतकर्ता मौजूद रहेंगे बल्कि संबंधित विभागों और सरकारी संस्थानों के जवाबदेह अधिकारियों को भी तलब किया गया है. आयोग का मकसद मौके पर ही मामलों की समीक्षा करना और पीड़ितों को न्याय दिलाना है. जमीन विवाद, सेवा संबंधी मामले और अन्य प्रताड़ना से जुड़ी शिकायतों पर इस दौरान प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है.

ALSO READ: सरकारी नौकरी वालों के लिए खुशखबरी? 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की तैयारी 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *