Technology Desk: व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर एक स्मार्ट फीचर जोड़ा है, जिसके जरिए यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान एआई की मदद से मनचाहा बैकग्राउंड बना और लगा सकते हैं. इसका उद्देश्य कॉलिंग एक्सपीरियंस को ज्यादा प्रोफेशनल और विज़ुअली आकर्षक बनाना है. यह फीचर उसी तरह काम करता है जैसे Zoom या Microsoft Teams पर वर्चुअल बैकग्राउंड सेट किया जाता है, जहां आप अपने आसपास के माहौल को आसानी से बदल सकते हैं.

यह फीचर यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान अपने आसपास का माहौल छिपाने की सुविधा देता है, खासकर तब जब वे किसी बाहर की लोकेशन से जुड़ रहे हों या अपनी लोकेशन दिखाना नहीं चाहते हों. इसके अलावा, यह आसपास की अनचाही चीजों और डिस्टर्बेंस को भी कम करने में मदद करता है. व्हाट्सऐप ने इसे क्रिएटिव कम्युनिकेशन टूल्स के हिस्से के रूप में पेश किया है, जिसमें अलग-अलग फिल्टर्स और थीम्स जैसे ऑप्शन भी शामिल किए गए हैं.
यह फीचर iOS और Android दोनों फोन में WhatsApp पर मिलता है. यानी आप किसी भी फोन से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप भी वीडियो कॉल में AI बैकग्राउंड लगाना चाहते हैं, तो आगे इसकी आसान स्टेप्स दी गई हैं, जिन्हें फॉलो करके आप इसे आसानी से सेट कर सकते हैं.
Android पर WhatsApp वीडियो कॉल में AI बैकग्राउंड कैसे लगाएं?
- WhatsApp खोलें और किसी को वीडियो कॉल करें या आई हुई कॉल जॉइन करें.
- कॉल शुरू होने के बाद कैमरा आइकन पर टैप करें.
- अब Call Effects ऑप्शन पर जाएं.
- इसके बाद Backgrounds पर क्लिक करें.
- यहां आपको कई तैयार बैकग्राउंड मिलेंगे, जिन्हें आप स्लाइड करके देख सकते हैं और चुन सकते हैं.
AI से खुद का बैकग्राउंड बनाने के लिए:
- Create with AI पर टैप करें.
- टेक्स्ट बॉक्स में लिखें कि आप कैसा बैकग्राउंड चाहते हैं (जैसे पहाड़, ऑफिस, बीच आदि).
- कुछ ही सेकंड में इमेज बन जाएगी.
- पसंद आने पर ✔️ (चेक मार्क) दबाकर इसे सेट कर लें.
- अगर इमेज पसंद न आए तो Regenerate पर टैप करके नई इमेज बना सकते हैं.
अन्य ऑप्शन:
- बैकग्राउंड हटाने के लिए Remove Background पर टैप करें.
- सभी इफेक्ट्स हटाने के लिए Remove All Effects ऑप्शन चुनें.
- इस तरह आप आसानी से वीडियो कॉल के दौरान अपना बैकग्राउंड बदल सकते हैं.
iOS में WhatsApp कॉल पर AI बैकग्राउंड कैसे सेट करें?
- iPhone में WhatsApp खोलें.
- किसी वीडियो कॉल को जॉइन करें या नई कॉल शुरू करें.
- कैमरा चालू करने के लिए कैमरा आइकन पर टैप करें.
- अब Call Effects विकल्प पर जाएं और Backgrounds पर टैप करें.
- यहां आप अलग-अलग प्रीसेट बैकग्राउंड को स्वाइप करके देख सकते हैं और अपनी पसंद का चुन सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन भी मजबूत पकड़, 100 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
AI बैकग्राउंड बनाने का तरीका:
- Create with AI विकल्प पर टैप करें.
- टेक्स्ट बॉक्स में अपनी पसंद का बैकग्राउंड लिखें (जैसे पहाड़, ऑफिस आदि).
- कुछ ही समय में बैकग्राउंड तैयार हो जाएगा, जिसे आप अप्लाई कर सकते हैं.
अन्य विकल्प:
- बैकग्राउंड बदलने या हटाने और सभी इफेक्ट्स हटाने के लिए वही प्रक्रिया अपनाएं, जो Android में बताई गई है.
- इस तरह iPhone पर भी वीडियो कॉल का लुक आसानी से बदला जा सकता है.
