गायत्री शक्तिपीठ डकरा में नई प्रबंधन समितियों का गठन, जयशंकर सिंह बने मुख्य ट्रस्टी, रणजीत सिंह बने संगठन प्रभारी

Ranchi: खलारी में गायत्री शक्तिपीठ, डकरा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. ट्रस्ट मंडल द्वारा पारित प्रस्ताव के आलोक...

Ranchi: खलारी में गायत्री शक्तिपीठ, डकरा परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. ट्रस्ट मंडल द्वारा पारित प्रस्ताव के आलोक में पूर्व सूचना के अनुसार आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से मुख्य ट्रस्टी एवं ट्रस्टियों के चयन के साथ विभिन्न प्रबंधन समितियों का गठन किया गया. मंगलवार को बैठक में सर्वसम्मति से जयशंकर सिंह को मुख्य ट्रस्टी चुना गया. वहीं ट्रस्टी के रूप में नव कुमार बनर्जी, कविता सिंह, उदय सिंह सहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया.

पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा की गई

बैठक के दौरान शक्तिपीठ के सुचारू संचालन एवं विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के नामों की घोषणा की गई. मंदिर परिसर की व्यवस्था एवं गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी जिस समिति को सौंपी गई है, उसमें सेतुवान सिंह को संचालक तथा बालेश्वर साहू को सह-संचालक बनाया गया. समिति के सदस्यों में रंजन सिंह, संगीता सिंह, सुशीला देवी, अनीता सिंह, सावित्री देवी, ममता देवी, नीरा देवी, सरिता सिंह, सीताराम साव, मृत्यु शर्मा एवं नीलम केशरी शामिल हैं.

कानूनी एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं

संस्थान के कानूनी एवं वित्तीय मामलों की देखरेख के लिए गठित विशेष समिति में शशिकांत सिंह, विकास कुमार सिंह, राज कुमार यादव एवं सुजीत शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं संगठनात्मक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए रणजीत सिंह को संगठन प्रभारी चुना गया.

पूरी चयन प्रक्रिया एवं बैठक की निगरानी दयाशंकर पंडित द्वारा की गई. उन्होंने नवगठित समितियों को संगठनात्मक मजबूती, पारदर्शिता और समर्पण भाव के साथ कार्य करने की सलाह दी तथा शक्तिपीठ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

बैठक के समापन पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं. साथ ही गायत्री शक्तिपीठ के विकास, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार तथा सामाजिक और सांस्कृतिक सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया गया. उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने का भरोसा जताया.

ALSO READ: EXCLUSIVE- सुप्रीम कोर्ट में लम्बे समय से लंबित है झारखंड से जुड़े 553 केस, निपटारे के लिए लगेगी विशेष लोक अदालत 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *