Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

एनजीटी नियमों की उड़ रही धज्जियां, अवैध बालू ढुलाई के बीच चित्तरडीह में बड़ा हादसा टला

Giridih : जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग पर रविवार को चित्तरडीह धोबी टोला के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बालू लदा एक...

Giridih : जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग पर रविवार को चित्तरडीह धोबी टोला के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बालू लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक वाहन को तेजी से चला रहा था और इसी दौरान उसका नियंत्रण ट्रैक्टर पर से हट गया. सड़क पर मौजूद कई लोग बाल-बाल बच गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने तेज रफ्तार बालू ट्रैक्टरों पर रोक लगाने की मांग की है.

अवैध बालू उठाव पर ग्रामीणों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनजीटी के नियमों के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू उठाव और परिवहन का काम लगातार जारी है. दिन-रात ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की सख्ती नहीं होने के कारण अवैध कारोबार करने वालों के हौसले बढ़े हुए हैं. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाने, अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *