Click Here
Click Here
Click Here

कुख्यात पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Simdega : सिमडेगा पुलिस ने पशु तस्करी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित कुख्यात अपराधी संजय समीर सिंधया को...

cattle smuggler

Simdega : सिमडेगा पुलिस ने पशु तस्करी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित कुख्यात अपराधी संजय समीर सिंधया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी (हेडक्वार्टर) रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि संजय समीर सिंधया सिमडेगा क्षेत्र में मौजूद है. सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

DSP ने बताया

DSP ने बताया कि संजय समीर सिंधया पशु तस्करी के संगठित नेटवर्क में सक्रिय था. वह पैसों के बदले सिमडेगा से तस्करी के लिए ले जाए जा रहे पशुओं को विभिन्न क्षेत्रों से सुरक्षित पार कराने का काम करता था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में पशु तस्करी सहित 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से जिले में सक्रिय पशु तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : कोडरमा: झरनाकुंड धाम से तिलैया बस्ती तक सड़क निर्माण का शिलान्यास

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *