MADE IN USA अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ शातिर अपराधी मोनू यादव गिरफ्तार

Dhanbad: बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है. गुप्त सूचना...

Dhanbad
गिरफ्तार आरोपी

Dhanbad: बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक शातिर अपराधी को रंगे हाथों धर दबोचा, जिसके पास से अमेरिका निर्मित (MADE IN USA) एक अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार अपराधी की पहचान मोनू कुमार यादव के रूप में हुई है, जो पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है. DSP प्रकाश सोय ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

सुनसान घर में बन रही थी बड़ी वारदात की योजना

DSP ने बताया कि 15 जुलाई की शाम लगभग 07:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि दो कुख्यात अपराधी हथियारों से लैस होकर हीरक रोड स्थित आठ लेन सड़क के पास भुचुंगटांड में एक सुनसान और बंद पड़े पुराने मकान में जुटे हुए हैं. ये अपराधी किसी गंभीर और बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से वहां योजना बना रहे थे.

सूचना की गंभीरता को देखते हुए SSP के निर्देश पर तत्काल एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी. पुलिस को अपनी ओर आता देख वहां मौजूद दोनों अपराधियों ने भागने का प्रयास किया. अंधेरे का फायदा उठाकर एक अपराधी भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा युवक भागने के क्रम में जमीन पर गिर गया, जिसे पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया.

कमर में छुपा रखी थी ‘MADE IN USA’ लोडेड पिस्टल

पकड़े गए युवक की पहचान 21 वर्षीय मोनू कुमार यादव (पिता: महेन्द्र यादव, निवासी: करकेन्द खटाल, थाना: पुटकी, जिला: धनबाद) के रूप में की गई है. पुलिस द्वारा जब उसकी जामा तलाशी ली गई, तो उसकी जींस पैंट की बाईं तरफ कमर में छुपाकर रखी गई एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई. पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लेकर जब उसे अनलोड किया, तो उसकी मैगजीन से 7.65 एमएम (KF 7.65 अंकित) की तीन जिंदा गोलियां बरामद हुईं. बरामद अवैध हथियार के संबंध में जब आरोपी मोनू यादव से वैध कागजात की मांग की गई, तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल हुए शामिल

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *