नोटबंदी के पुराने नोट नहीं होंगे एक्सचेंज, सरकार ने अफवाहों पर लगाया विराम

NEWS DESK: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है,जिसमें दावा किया जा रहा है कि Reserve...

NEWS DESK: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है,जिसमें दावा किया जा रहा है कि Reserve Bank of India (RBI) ने पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए नए नियम जारी किए हैं. इस दावे के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है और कई लोग यह मान रहे हैं कि 2016 की नोटबंदी के बाद बंद हुए इन नोटों को फिर से बदला जा सकता है.

हालांकि,सरकार की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल दावे को पूरी तरह गलत बताया है. Press Information Bureau (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट के अनुसार, RBI ने इस तरह की कोई भी नई गाइडलाइन या नियम जारी नहीं किया है. पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट आज भी कानूनी रूप से अमान्य हैं और इन्हें बदलने के लिए किसी भी प्रकार की विंडो नहीं खोली गई है. लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

दरअसल, 2016 Indian demonetisation के तहत 8 नवंबर 2016 को सरकार ने महात्मा गांधी सीरीज के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को बंद कर दिया था. इस फैसले का उद्देश्य नकली नोटों पर रोक लगाना और काले धन पर नियंत्रण करना था. इसके बाद नई महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 500 और 2000 रुपये के नोट जारी किए गए थे. पुराने नोटों को जमा या बदलने के लिए एक तय समयसीमा दी गई थी, जो काफी पहले समाप्त हो चुकी है.

बैंक से जुड़ी शिकायत कैसे करें?
अगर कोई बैंक नोट या सिक्के लेने से मना करता है या बैंकिंग सेवा में किसी तरह की परेशानी होती है, तो ग्राहक पहले संबंधित बैंक में शिकायत दर्ज करें. अगर 30 दिनों के भीतर समाधान नहीं होता है, तो आप RBI के लोकपाल (Ombudsman) के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

500 रुपये के नोट की पहचान कैसे करें?
नकली नोटों से बचने के लिए 500 रुपये के असली नोट की पहचान करना जरूरी है. असली नोट में कई सुरक्षा फीचर्स होते हैं:

  • नोट को झुकाने पर सेफ्टी थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाता है.
  • महात्मा गांधी के शॉल पर ‘Rs’ और ‘INDIA’ माइक्रो लेटर्स में लिखा होता है.
  • चश्मे के फ्रेम पर ‘RBI’ और बाईं तरफ ‘RBI500INDIA’ लिखा दिखाई देता है.
  • रोशनी में देखने पर महात्मा गांधी का पोर्ट्रेट और ‘500’ का वॉटरमार्क दिखता है.
  • नोट को झुकाने पर ‘₹500’ का अंक हरे से नीले रंग में बदलता है.
  • दाईं ओर उभरे हुए सर्कल में ‘₹500’ अंकित होता है.
  • UV लाइट में सेफ्टी थ्रेड फ्लोरेसेंस करता है और कागज में दो रंग के फाइबर नजर आते हैं.
  • नोट को आंख के स्तर पर 45 डिग्री के कोण पर रखने पर नीचे बाईं ओर ‘500’ की लैटेंट इमेज दिखाई देती है.

इसलिए जरूरी है कि लोग किसी भी वायरल खबर पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जांच लें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें.

इसे भी पढ़े: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा: 9 साल के लंबे इंतजार के बाद आज से आवेदन शुरू 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *