झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा: 9 साल के लंबे इंतजार के बाद आज से आवेदन शुरू

RANCHI: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल...

RANCHI: झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 अप्रैल से शुरू कर दी है. राज्य में पिछली बार यह परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित हुई थी, इसी कारण इस बार अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में विशेष राहत दी गई है.

9 साल बाद परीक्षा, उम्र सीमा में मिली राहत
लंबे अंतराल को देखते हुए नियमावली में संशोधन किया गया है. पिछली परीक्षा और वर्तमान परीक्षा के बीच के अंतराल में से एक वर्ष कम करके अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकें.

आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई
इच्छुक अभ्यर्थी 21 अप्रैल से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा कार्मिक विभाग के मानदंडों के अनुसार तय की जाएगी.

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों के लिए मौका
अभ्यर्थी प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) दोनों स्तरों के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं. यदि कोई उम्मीदवार पात्र है, तो वह दोनों श्रेणियों की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए स्वतंत्र है.

इसे भी पढ़े: दो थाना के पेंच में फंसा न्याय, युवक की हत्या के बाद लावारिस बताकर किया गया अंतिम संस्कार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *