झारखंड में केवल 4% पैन धारक ही भरते हैं आयकर रिटर्न, नया आयकर अधिनियम लाएगा पारदर्शिता

Dhanbad: बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने करदाताओं की कम संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए राजस्व वृद्धि के...

Dhanbad: बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा ने करदाताओं की कम संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए राजस्व वृद्धि के लिए जन-जागरूकता पर जोर दिया है. धनबाद स्थित आयकर भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में आयकर रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या राष्ट्रीय औसत से काफी कम है. बैठक के दौरान जयंत मिश्रा ने तुलनात्मक आंकड़े पेश करते हुए बताया कि राज्य में कुल पैन कार्ड धारकों में से मात्र चार प्रतिशत लोग ही अपना रिटर्न दाखिल करते हैं.

ये भी पढ़ें :धनबाद पुलिस के सामने घंटों रौंदाता रहा मुख्यमंत्री का पोस्टर

देश के स्तर पर यह आंकड़ा करीब 12 प्रतिशत

देश के स्तर पर यह आंकड़ा करीब 12 प्रतिशत है. भारत में लगभग 75 करोड़ पैन कार्ड धारक हैं, जिनमें से केवल 9 करोड़ लोग ही आयकर रिटर्न भरते हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि करदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं, क्योंकि कर आधर बढ़ने से ही देश के राजस्व में स्थायी वृद्धि संभव है.

1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया आयकर अधिनियम 2025

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण चर्चा नये आयकर अधिनियम 2025 को लेकर हुई. नया कानून एक अप्रैल 2026 से पूरे देश में प्रभावी हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नये अधिनियम को काफी सरल और सहज बनाया गया है ताकि आम नागरिकों को तकनीकी जटिलताओं का सामना न करना पड़े. पुराने कानून के तहत जो मामले अभी लंबित हैं, उनका निपटारा पुराने नियमों के अनुसार ही होगा. इस कारण कुछ समय तक पुराना और नया, दोनों कानून समानांतर रूप से कार्य करेंगे.

ये भी पढ़ें :गिरिडीह में गोलीकांड का पर्दाफाश, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *