पाकुड़ : ओपन स्मार्ट कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में दिये गये प्रमाण-पत्र, स्किल डेवलपमेंट पर जोर

Pakur : पाकुड़ में ओपन स्मार्ट कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में भव्य प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि...

Pakur : पाकुड़ में ओपन स्मार्ट कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में भव्य प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमरेंद्र सिन्हा, डॉ. मनोहर कुमार, मनोज भगत, कृष्णा भगत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. मौके पर ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक कुमार आर्यन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल समय में कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है. साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में संस्थान द्वारा आईटी इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप कई नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे, जिससे छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सके.

ये भी पढ़ें : रिम्स की अनूठी पहल: अब आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र भी बनेंगे डॉक्टर, निःशुल्क नीट कोचिंग शुरू

स्किल डेवलपमेंट कोर्स के बारे में दी गयी जानकारी

इस मौके पर IHCL एवं HHH फाउंडेशन द्वारा संचालित 45 दिवसीय निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट कोर्स के बारे में भी जानकारी दी गई. इस दौरान ट्रेनर शांतनु महापात्रा ने कोर्स के बारे में बताया कि इस कोर्स के माध्यम से वे विभिन्न उपयोगी कौशल सीखकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं. इस कोर्स के अंतर्गत छात्रों को विभिन्न प्रकार के व्यावहारिक कौशल सिखाए जाते हैं, जो उनके करियर ग्रोथ में सहायक सिद्ध होंगे. साथ ही इस कोर्स में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को एक किट भी प्रदान की जाती है, जिससे वे सीखी गई चीजों का बेहतर अभ्यास कर सकें.

ये भी पढ़ें : अग्निवीर और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

समारोह के दौरान छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस दौरान रितेंद्र, शिवा, अंकिता, अभिजीत, सत्यम, स्नेहा एवं ज्योति ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अंत में सफल छात्रों को प्रमाण-पत्र दिये गये समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और खुशी से भर गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *