Click Here
Click Here
Click Here

रिम्स की अनूठी पहल: अब आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र भी बनेंगे डॉक्टर, निःशुल्क नीट कोचिंग शुरू

रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है....

RIMS
रिम्स

रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. संस्थान ने राज्य के उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क नीट कोचिंग की व्यवस्था शुरू की है, जो डॉक्टर बनने का सपना तो देखते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण महंगी कोचिंग फीस नहीं भर पाते.

गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

यह योजना हाल ही में रिम्स की गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का परिणाम है. बैठक के दौरान यह चर्चा की गई थी कि राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन कई मेधावी छात्र केवल संसाधनों के अभाव में प्रतियोगी परीक्षाओं की दौड़ से बाहर हो जाते हैं. इसी विचार को धरातल पर उतारने के लिए रिम्स प्रबंधन ने संस्थान स्तर पर मार्गदर्शन केंद्र खोलने का निर्णय लिया है.

मेडिकोस बनेंगे मार्गदर्शक अनुभव से निखरेगी प्रतिभा

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी रिम्स के ही मेधावी मेडिकल छात्र (मेडिकोस) संभालेंगे. ये मेडिकल छात्र स्वयं कठिन नीट परीक्षा पास कर यहां तक पहुंचे हैं, इसलिए वे बेहतर ढंग से जानते हैं कि परीक्षा की सटीक रणनीति क्या होनी चाहिए.वे चयनित विद्यार्थियों को निम्नलिखित विषयों पर विशेष मार्गदर्शन देंगे.

जाने चयन प्रक्रिया और सीटें

संस्थान ने शुरुआती चरण में कुल 30 सीटों का निर्धारण किया है. चयन की प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रखी गई है. इस घोषणा के बाद से ही छात्रों और अभिभावकों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है.

जाने किसे मिलेगा लाभ?

योजना का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े छात्रों तक पहुंचाने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं. अभ्यर्थी को झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है. केवल राज्य के सरकारी विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र ही इसके पात्र होंगे. यह योजना मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है. कोचिंग की कक्षाएं रिम्स परिसर के भीतर ही आयोजित की जाएंगी. अवकाश के दिनों को छोड़कर हर दिन नियमित रूप से कक्षाएं चलेंगी.

यह भी पढ़ें: अग्निवीर और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *