Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: रील बनाने के जुनून ने छीनी लड़के की जिंदगी, मालगाड़ी पर चढ़ते ही 25,000 वोल्ट के तार की चपेट में आए दो दोस्त

बोकारो: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार...

Bokaro News
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और अन्य लोग

बोकारो: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया. बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे गुड्स साइडिंग एन केबिन के पास रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी के रहने वाले पांच से सात लड़कों का एक समूह रविवार की छुट्टी मनाने और वीडियो बनाने के उद्देश्य से रेलवे साइडिंग पहुंचा था. ग्रुप के बाकी लड़के जमीन पर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो शूट कर रहे थे. इसी दौरान, जोश और रोमांच के चक्कर में दो लड़के कौशिक शर्मा (16 वर्ष) और अभिमन्यु (16 वर्ष) वहां खड़ी एक मालगाड़ी की छत पर चढ़ गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी के ऊपर खड़े होकर पोज देते समय जैसे ही दोनों ने अपने हाथ ऊपर उठाए, वे ऊपर से गुजर रहे 25,000 वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार के चपेट में आ गए. देखते ही देखते एक जोरदार धमाका हुआ और नीली चिंगारियों के साथ दोनों किशोर बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़े.

मौके पर मची चीख-पुकार

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद उनके साथी बदहवास हो गए. घटना की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस को दी गई. आरपीएफ ओसी संतोष कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों लड़के को तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद कौशिक शर्मा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दूसरे किशोर अभिमन्यु की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. वह आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ : ओपन स्मार्ट कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में दिये गये प्रमाण-पत्र, स्किल डेवलपमेंट पर जोर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *