Click Here
Click Here
Click Here

पद्मश्री छुटनी महतो ने RML दिल्ली में 24×7 ब्लड बैंक की मांग उठाई

सरायकेला: झारखंड राज्य में डायन प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जंग लड़ने वाली और नारी शक्ति की प्रतीक पद्मश्री छूटनी महतो ने...

Padmashree Chutni Mahato
डॉक्टर और मरीज के साथ पद्मश्री छुटनी महतो

सरायकेला: झारखंड राज्य में डायन प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जंग लड़ने वाली और नारी शक्ति की प्रतीक पद्मश्री छूटनी महतो ने रविवार को दिल्ली के प्रसिद्ध राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल का दौरा किया. वे यहां वरिष्ठ पत्रकार भैरव महाराज की धर्मपत्नी गायत्री देवी विगत पांच माह से ईलाज चल रहा हे जिसका हालचाल जानने पहुंची थीं.  इस दौरान उन्होंने मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विवेक दीवान को पत्र देकर ब्लड बैंक को सुबह 1 बजे से शाम 6 की बजाय चौबीसों घंटे चालू रखने का आग्रह किया, ताकि जरूरतमंदों को परेशानी न हो. पद्मश्री छुटनी महतो ने RML दिल्ली में 24×7 ब्लड बैंक की मांग उठाई.

चिकित्सा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली

इस अवसर पर उनके साथ समाजसेवी और उद्यमी जगत की जानी-मानी हस्तियां जैसे दिनेश जैन, इंद्रजीत सेहरावत, संतोष कुमार सरस और मुरली प्रसाद भी मौजूद रहे. छूटनी महतो ने न केवल मरीज से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया, बल्कि अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विवेक दीवान से भी शिष्टाचार भेंट की.

वार्ता के दौरान छूटनी महतो ने अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को मिल रहे उपचार की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील सुझाव देते हुए डॉ. दीवान को लिखित पत्र सौंपा.

यह भी पढ़ें: बोकारो: रील बनाने के जुनून ने छीनी लड़के की जिंदगी, मालगाड़ी पर चढ़ते ही 25,000 वोल्ट के तार की चपेट में आए दो दोस्त

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *