Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की छापेमारी, होटल और दुकानों को स्वच्छता व लाइसेंस का सख्त निर्देश

Pakur: खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अनुपालन को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न होटल एवं किराना दुकानों का...

Pakur: खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अनुपालन को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने जिले के विभिन्न होटल एवं किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई.

स्वच्छता और लाइसेंस पर सख्ती

निरीक्षण के क्रम में प्रतिष्ठानों के संचालकों को परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही बिना फूड लाइसेंस के खाद्य कारोबार नहीं करने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप लाइसेंस प्राप्त कर ही व्यवसाय संचालित करने को कहा गया.

ALSO READ:चेक बाउंस मामले में फरार अभियुक्त के घर कराईकेला पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

अखाद्य रंगों पर सख्त चेतावनी

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों का प्रयोग नहीं करने का सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान एसएसबी ढाबा, गुरुकुल, वाणी आइसक्रीम, रामचंद्र, जमारूल शेख एवं शोहेल शेख को खाद्य सुरक्षा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए.

उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आमजनों से भी स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *