Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: सदर अस्पताल से ओटी असिस्टेंट की बाइक चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही जांच

पाकुड़: पाकुड़ के सदर अस्पताल परिसर में दो दिन पहले 15 मार्च को अस्पताल से एक बाइक चोरी होने की घटना सामने...

Pakur
सीसीटीवी में कैद बाइक चोरी की घटना फुटेज

पाकुड़: पाकुड़ के सदर अस्पताल परिसर में दो दिन पहले 15 मार्च को अस्पताल से एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में कार्यरत ओटी असिस्टेंट नईमुद्दीन शेख की हीरो स्प्लेंडर बाइक को अज्ञात चोरों ने अस्पताल परिसर से ही चुरा लिया और फरार हो गए. घटना के बाद ओटी असिस्टेंट ने नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. जब अस्पताल कर्मियों की ही गाड़ियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों के वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: गुमला: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, कई वाहन जब्त, FIR दर्ज

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *