पाकुड़ : दलदल बनी सड़क, ग्रामीणों ने की निर्माण की मांग

Pakur : जिला के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत डांगापाड़ा स्थित पंडित टोला के लोग पक्की सड़क के लिए तरस रहे है. इस गांव...

पंडित टोला

Pakur : जिला के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत डांगापाड़ा स्थित पंडित टोला के लोग पक्की सड़क के लिए तरस रहे है. इस गांव से मुख्य सड़क तक जाने वाली कच्ची सड़क अब दलदल में तब्दील हो चुकी है. सैकड़ों परिवार वाले डांगापाड़ा पंडित टोला के लोगों को हाट ,बाजार, अस्पताल जाने में सड़क बेकार हो चुकी है.

सड़क निर्माण की मांग

बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है. जिससे आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है.

 

ALSO READ : CMPFO अधिकारियों को HC से बड़ी राहत, 2024 नहीं बल्कि 2019 से पदोन्नति पर विचार का आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *