Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर कसमार में नवविवाहिता को पेट्रोल डालकर जलाया, रिम्स में मौत

Palamu: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव में दहेज की बकाया राशि 70 हजार रुपए नहीं मिलने पर एक नवविवाहिता...

palamu dowry news

Palamu:  जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव में दहेज की बकाया राशि 70 हजार रुपए नहीं मिलने पर एक नवविवाहिता को पेट्रोल डालकर जला दिया गया. कई दिनों तक रांची के रिम्स (RIMS) में इलाज चलने के बाद शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया. मौत के बाद परिजन शव के साथ तरहसी थाना पहुंचे और पति पवन कुमार व ससुर महेंद्र राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया. थाना प्रभारी आनंद राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं, मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में दोपहर 12:30 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया.

25 नवंबर को हुई थी शादी, 70 हजार रुपये थे बकाया

जानकारी के अनुसार, चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चौनपुर गांव निवासी बबलू राम ने अपनी 20 वर्षीया पुत्री नेहा कुमारी की शादी 25 नवंबर 2025 को पदमा सूर्य मंदिर में कसमार निवासी पवन कुमार के साथ की थी. शादी के समय डेढ़ लाख रुपए दहेज देने की बात तय हुई थी, जिसमें से 80 हजार रुपए दे दिए गए थे और 70 हजार रुपए बकाया थे.

​प्रताड़ना के बाद 10 जून को लगा दी आग

​परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही नेहा को दहेज की बकाया राशि के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. नेहा के माता-पिता, मौसी और अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि 10 जून को पति और ससुर ने मिलकर नेहा पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. घटना की सूचना मिलने पर पिता बबलू राम ने नेहा को पहले मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. स्थिति गंभीर होने पर उसे रांची ले जाया गया, जहां पहले एक निजी अस्पताल और बाद में रांची रिम्स में उसका इलाज चला. ​25 जून को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए और मरीज को घर ले जाने की सलाह दी. परिजन नेहा को वापस घर ला रहे थे, तभी 26 जून की सुबह करीब 2 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजन शव को लेकर सीधे तरहसी थाना पहुंचे.

पति की सफाई: आरोप बेबुनियाद और निराधार

​इस मामले में आरोपी पति पवन कुमार का कहना है कि पेट्रोल डालकर किसने आग लगाई, इस बात की जानकारी उसे नहीं है. उसने दावा किया कि आग लगने की जानकारी मिलने पर वह नेहा को बचाने गया था और इलाज के दौरान भी साथ रहा.  परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और निराधार हैं.

AlsoRead:CM हेमंत सोरेन ने पोखराहा-जोड़ हादसों पर लिया संज्ञान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *