Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में वार्ड संख्या-13 में दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत की. शुक्रवार को रांची विधायक सीपी सिंह और महापौर रोशनी खलखो ने संयुक्त रूप से इन योजनाओं का शिलान्यास किया.
पहली योजना के तहत सुषमा आरती के घर के पीछे से सफायर अपार्टमेंट तक RCC नाली का निर्माण कराया जाएगा. वहीं दूसरी योजना के अंतर्गत श्री रामहरि गार्डन के समीप मकचुंद टोली क्षेत्र में RCC नाली एवं स्लैब का निर्माण किया जाएगा.

कई स्थानीय गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
नगर निगम के अनुसार, इन योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को आवागमन में भी सुविधा मिलेगी. शिलान्यास कार्यक्रम में उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड-13 के पार्षद पवन तिर्की, अविचल सिंह सहित कई स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.


