पलामू: धारदार हथियार से परिवार पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई हिरासत में मौजूदगी

Palamu: हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में मासूम और उसके माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में...

पलामू
आरोपी गिरफ्तार

Palamu:  हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में मासूम और उसके माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चितरंजन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है.  गुरुवार की रात नशे की हालत में आरोपी ने मामूली विवाद को लेकर एक मासूम बच्चे और उसके माता-पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिसमें तीनों घायल हो गए थे.

पुलिस ने ग्रामीणों के बीच आरोपी को प्रस्तुत किया

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.  हालांकि, शुक्रवार को यह सूचना फैल गई कि आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है. इस खबर से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हैदरनगर पुलिस ने ग्रामीणों के बीच आरोपी को प्रस्तुत किया, जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया.

पुलिस कर रही है मामले की जांच 

इस संबंध में हैदरनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अनुसंधान के सिलसिले में बाहर ले जाया गया था, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई.  उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपी पूरी तरह पुलिस हिरासत में है और उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ : बोकारो: कॉपर-टी निकालने के ऑपरेशन के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *