पलामू: कोयल नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव, बालू में दबे होने की मिली थी सूचना

Palamu: पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित लुंबा सतबहिनी के सैकडीहा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने...

Palamu
बालू से शव को निकालते लोग

Palamu: पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित लुंबा सतबहिनी के सैकडीहा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां लापता युवक सचिन कुमार साहू का शव कोयल नदी के तट से बरामद किया गया है. शव नदी के किनारे लगभग 2 से 3 फीट बालू के अंदर दबा हुआ पाया गया.

कल रात से लापता था युवक

परिजनों के अनुसार, सचिन कुमार साहू कल रात से ही घर से लापता था. रात भर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. आज नदी के तट पर शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालू से शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे घटनाक्रम की गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

यह भी पढ़ें: 19 जुलाई तक जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, 22 जुलाई को BLO और BLA-2 की होगी आखिरी मीटिंग

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *