Palamu : मेदिनीनगर के शाहपुर स्थित विवेकानंद चौक पर श्री महावीर नवयुवक दल (जेनरल) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंगल सिंह और महामंत्री मनोहर गुप्ता उर्फ लाली का नागरिक अभिनंदन किया गया. मौके पर श्री राम सेना के राज्य प्रमुख और दल के पूर्व अध्यक्ष पंकज जायसवाल के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके उपरांत धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच मंगल सिंह को पगड़ी, माला, हनुमान चालीसा और पारंपरिक अस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जबकि महामंत्री मनोहर गुप्ता को भी पगड़ी, माला और हनुमान चालीसा प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर
इस मौके पर उपस्थित सभी राम भक्तों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपनी खुशी जाहिर की. पंकज जायसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी रामनवमी महोत्सव की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और सभी भक्तों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की. सम्मान समारोह के दौरान जितेंद्र प्रसाद, संदीप कुमार दास और शशि भूषण मिश्रा समेत भारी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे. संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया.

