Click Here
Click Here
Click Here

शिक्षा जगत में शोक की लहर, पंचतत्व में विलीन हुए प्रख्यात प्रोफेसर एस.सी. मिश्रा, हरिश्चंद्र घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

पलामू: पलामू प्रमंडल के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और प्रख्यात विद्वान प्रोफेसर एस.सी. मिश्रा आज पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार आज...

पलामू: पलामू प्रमंडल के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और प्रख्यात विद्वान प्रोफेसर एस.सी. मिश्रा आज पंचतत्व में विलीन हो गए. उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर मेदिनीनगर के हरिश्चंद्र घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ.

इससे पहले दोपहर साढ़े बारह बजे श्रीराम पथ, रेड़मा स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और उनके सैकड़ों शिष्यों ने नम आंखों से अपने प्रिय गुरु को अंतिम विदाई दी. घाट पर उनके परिजनों ने उन्हें मुखाग्नि दी, जिसके साथ ही पलामू के शैक्षिक इतिहास के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया.

प्रोफेसर मिश्रा का निधन कल देर रात करीब एक बजे हुआ था. यह खबर मिलते ही पूरे प्रमंडल में शोक की लहर दौड़ गई. वे अपने पीछे ज्ञान और आदर्शों की एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं.

अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रोफेसर साहब ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में मशाल जलाई, बल्कि जीवनपर्यंत समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य भी किया. उनकी विदाई से शिक्षा जगत में जो शून्य पैदा हुआ है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.पलामू की विभिन्न संस्थाओं और प्रबुद्ध जनों ने उनके निधन को जिले की एक बड़ी बौद्धिक क्षति बताया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *