पलामू: विकास योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, DC ने दिए सख्त निर्देश

Palamu: DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की....

पलामू
विकास योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं-DC

Palamu: DC दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय सभागार में जिले के विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले में चल रही विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई.

कई विभागों के निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान भवन निर्माण निगम, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, सिंचाई विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और जिला परिषद के अंतर्गत संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर चर्चा की गई. DC ने सभी विभागों से चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

धीमी गति वाले कार्यों पर DC सख्त

निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए DC ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

काम शुरू नहीं करने वाले संवेदकों पर होगी कार्रवाई

DC ने कहा कि जिन संवेदकों को कार्य आवंटित किया गया है लेकिन उन्होंने अब तक काम शुरू नहीं किया है, उनके खिलाफ डिबार करने की प्रक्रिया शुरू की जाए. उन्होंने अधिकारियों को ऐसे मामलों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया.

ALSO READ: चक्रधरपुर: JPSC प्रारंभिक परीक्षा को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल में धारा 163 लागू, 500 मीटर दायरे में रहेगा प्रतिबंध

जमीन की समस्या दूर करने के लिए बनेगी रिपोर्ट

बैठक में कई विभागों के अधिकारियों ने भूमि उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं को निर्माण कार्यों में देरी का मुख्य कारण बताया. इस पर DC ने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे जमीन से जुड़ी सभी समस्याओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें. उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट सोमवार को होने वाली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में प्रस्तुत की जाए, ताकि अंचलाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर भूमि संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान निकाला जा सके और विकास कार्यों को गति दी जा सके.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *