पलामू: DRM ने जपला स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

  Palamu: पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शनिवार को डीडीयू जंक्शन से रेल सैलून से...

 

Palamu: पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शनिवार को डीडीयू जंक्शन से रेल सैलून से निरीक्षण करते हुए जपला स्टेशन पहुंचे. उन्होंने इस दौरान स्टेशन का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखा अधिकारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने जपला स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, आरपीएफ पोस्ट, रनिंग रूम, रिले रूम, बैटरी रूम सहित सिग्नल, इंजीनियरिंग एवं विद्युत विभाग से संबंधित कार्यस्थलों का अवलोकन किया. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन परिसर तथा रेल क्षेत्र में उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता एवं परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. स्टेशन पर स्थापित सोलर पैनलों की स्थिति का भी जायजा लिया गया. मंडल रेल प्रबंधक ने जपला स्टेशन के संपूर्ण रेल परिक्षेत्र का पैदल भ्रमण कर विभिन्न रेल संसाधनों और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. इस दौरान रेलवे कॉलोनी पहुंचकर कॉलोनीवासियों से संवाद करते हुए जानका री प्राप्त की.

यह भी पढ़ें: रांची: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन बोला- ‘अब खुलने लगी स्कूलों की पोल’

अग्निशमन यंत्र का परीक्षण किया गया

निरीक्षण के क्रम में जपला स्टेशन पर स्थापित अग्निशमन यंत्र का परीक्षण भी कराया गया, ताकि आपातस्थिति में उसकी तत्पर उपलब्धता एवं कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा सके. बढ़ती गर्मी को देखते हुए रेल कर्मियों को व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए कार्यस्थल पर सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए. साथ ही रेल कर्मियों के लिए ओआरएस के पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित रखने तथा चिकित्सा विभाग द्वारा जारी हीट वेव संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया. इसके अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक ने मोहम्मदगंज, सिगसिगी एवं करकट्टा स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं, स्टेशन परिसर, स्वच्छता एवं परिचालन से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: रांची: 67 श्रमिकों को मिला पीएफ का 70 लाख की बकाया राशि, श्रमिकों के चेहरे खिले

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *