Palamu : जिला के छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत हुटुकदाग गांव में एक बुजुर्ग को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर एक परिचित व्यक्ति मथुरा लोहरा ने बुजुर्ग पर गोली चला दी. गोली सीधे बुजुर्ग के पेट में जा लगी. जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल MMCH में भर्ती कराया गया है.

फरार आरोपी की छानबीन में जुटी पुलिस
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बुजुर्ग के पेट से गोली निकालने और उनकी जान बचाने के प्रयास में जुटी हुई है. उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
ALSO READ : विधि-व्यवस्था के बजाय अफसरों के घरों में काम कर रहे होमगार्ड जवान, पढ़िए एसोसिएशन ने क्या कहा
