पलामू: बड़े शहरों जैसी सुविधा अब मेदिनीनगर में, एडवांस लेजर स्किन क्लिनिक का शुभारंभ

Palamu: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के लोगों को अब त्वचा, चर्म, यौन रोग और बालों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के इलाज के...

Palamu
मेदिनीनगर में खुली एडवांस्ड लेज़र एस्थेटिक स्किन क्लिनिक

Palamu: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के लोगों को अब त्वचा, चर्म, यौन रोग और बालों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.  शहर के बेलवाटिका चौक, मेमोरियल रोड स्थित शंकर ऑर्थोपेडिक क्लिनिक परिसर में ‘पलामू एडवांस्ड लेज़र एस्थेटिक स्किन क्लिनिक’ की शुरुआत की गई है.  इस अत्याधुनिक स्किन क्लिनिक का संचालन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रीति पांडेय  के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

अत्याधुनिक उपचार की सुविधा है उपलब्ध 

क्लिनिक में बालों और त्वचा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए अत्याधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध है.  यहां बाल झड़ने की समस्या, नए बाल उगाने की थेरेपी, चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए एडवांस स्किन ट्रीटमेंट, मुंहासों के दाग, झुर्रियां, काले धब्बे और मेलास्मा (झाइयां) जैसी समस्याओं का आधुनिक तरीके से इलाज किया जाएगा.

गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं

इसके अलावा लेज़र तकनीक की मदद से अनचाहे टैटू हटाने तथा महिलाओं और पुरुषों के शरीर से अनचाहे बालों को स्थायी रूप से हटाने की सुविधा भी क्लिनिक में उपलब्ध कराई गई है.  क्लिनिक में त्वचा एवं बालों के सौंदर्य उपचार के साथ-साथ चर्म रोग और यौन रोगों की जांच एवं इलाज की भी व्यवस्था की गई है. क्लिनिक की संचालक डॉ. प्रीति पांडेय ने बताया कि अत्याधुनिक मशीनों और नई तकनीकों की मदद से अब पलामू के मरीजों को सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मरीजों के परामर्श का समय प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक तथा शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है.

ALSO READ :झारखंड में दिखेगा कोल माइंस और इको टूरिज्म का नया रंग: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *