Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : जल्द अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे स्वास्थ्य मंत्री : गोपाल सिंह

Palamu : जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल सिंह ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाक़ात कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था...

स्वास्थय मंत्री

Palamu : जिला कांग्रेस प्रवक्ता गोपाल सिंह ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मुलाक़ात कर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया. मुलाकात के दौरान गोपाल सिंह ने पलामू के सरकारी अस्पतालों, सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि जिले के दूर-दराज के इलाकों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने, आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत है. गोपाल सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि वे स्वयं पलामू आकर अस्पतालों का निरीक्षण करें. जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आंकलन हो सके और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई तेजी से की जा सके.

मंत्री ने कहा जल्द करेंगे दौरा

स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी ने गोपाल सिंह की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे जल्द ही पलामू का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. निरीक्षण के दौरान जिन क्षेत्रों में कमियां पाई जाएंगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाएगा. गोपाल सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री के सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रस्तावित पलामू दौरे से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी.

 

ALSO READ : भारत और जापान के बीच ऊर्जा, AI समेत अन्य मुद्दों पर बनी सहमति, PM मोदी ने ताकाइची साने को कहा – छोटी बहन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *