Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: मतदाता सूची में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, हर वास्तविक वोटर की रक्षा करेगी पार्टी- के राजू

Palamu: कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने पलामू दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की....

पलामू
समीक्षा बैठक

Palamu:  कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने पलामू दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. शाहपुर स्थित एक निजी होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में के राजू ने बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य  जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR ) कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करना था. उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस पार्टी ने गाँव और ब्लॉक स्तर पर कई बैठकें करके इस कार्य की समीक्षा की है और जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी यह एक प्रमुख मुद्दा रहेगा.

BLO और BLA साथ मिलकर करे काम 

के राजू ने स्पष्ट किया कि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को उनके आवंटित क्षेत्रों में एसएसआर की निगरानी करने तथा BLO और BLA के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रत्येक वास्तविक मतदाता के अधिकारों की रक्षा की जा सके. उन्होंने इसके पीछे दो मुख्य उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान में मतदान का अधिकार कांग्रेस पार्टी द्वारा ही दिया गया है, इसलिए पार्टी का यह प्रयास है कि कोई भी राजनीतिक ताकत इस अधिकार को प्रभावित न कर सके. उन्होंने आरोप लगाया कि BJP मतदाता सूची से कांग्रेस समर्थकों के नाम हटाने की कोशिश कर रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी के BLA, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पूरी सक्रियता से काम कर रहे हैं जिससे पलामू जिले में एक भी वास्तविक मतदाता का नाम न छूटे.

प्रत्येक पदाधिकारी को सौंपी गई जिम्मेदारियां

संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा करते हुए झारखंड प्रभारी ने बताया कि नवनिर्वाचित जिला कांग्रेस कमेटी में पहली बार प्रत्येक पदाधिकारी को लिखित अधिसूचना के माध्यम से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसके तहत सभी उपाध्यक्षों को विधानसभा स्तर की, महासचिवों को ब्लॉक स्तर की और सचिवों को मंडल स्तर की स्पष्ट जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी कुछ पदाधिकारियों को जिले में काम करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.
ALSO READ: क्रिकेट का ‘नया युग’: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त

बैठक में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता रहे उपस्थित

आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री कृष्णानंद त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा सहित कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता उपस्थित थे. इसके साथ ही पलामू के वर्तमान जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष और जिले के तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं की भी गरिमामयी उपस्थिति रही.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *