पलामू : मुंबई गया मजदूर एक सप्ताह से लापता, परिजन परेशान

Palamu : रोजगार की तलाश में मुंबई गया युवक पिछले एक सप्ताह से लापता है. मामला लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा गांव...

लेस्लीगंज थाना

Palamu : रोजगार की तलाश में मुंबई गया युवक पिछले एक सप्ताह से लापता है. मामला लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवडीहा गांव की है. जहां मजदूर जमुना भुइयां रोजगार की तलाश में मुंबई गया था लेकिन पिछले एक सप्ताह से लापता हैं. इस घटना के बाद से घर पर उनकी पत्नी और मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है. जमुना भुइयां घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. जिनके लापता होने के बाद से अब परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. बिलखती हुई बेटी ने बताया कि पिता के दूर जाने के बाद अब घर में खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं बचा है.

28 जून को हुआ अचानक लापता

​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जमुना भुइयां बीते 15 मई को अपने एक रिश्तेदार श्याम भुइयां के साथ मुंबई गया था. वहां मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. इसी बीच, गत 28 जून को वे अचानक अपने कमरे से कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा. साथ में रहने वाले अन्य मजदूरों और साथियों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका. मुंबई में उनके लापता होने की खबर गांव में रहने वाले परिजनों को मिली.

जिला प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग

​मजदूर के लापता होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय समाजसेवी नागमणि मेहता ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने असहाय परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस के सहयोग से मजदूर की जल्द से जल्द खोजबीन करने की मांग की है. लाचार परिजनों ने भी आम जनता से भावुक अपील की है कि यदि जमुना भुइयां के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल स्थानीय पुलिस या उनके परिवार को सूचित करने की कृपा करें.

 

ALSO READ : रांची: सरकारी अस्पतालों में नहीं होगी दवाओं की कमी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *