Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: 16 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, बड़े पैमाने पर होगा आयोजन

Palamu: इस्कॉन पलामू के अध्यक्ष श्रीमान गौर धाम प्रभु जी की अध्यक्षता में दोपहर दो बजे भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा को...

Palamu: इस्कॉन पलामू के अध्यक्ष श्रीमान गौर धाम प्रभु जी की अध्यक्षता में दोपहर दो बजे भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ की पारंपरिक और भव्य रथयात्रा आगामी 16 जुलाई दिन गुरुवार को आयोजित की जाएगी. इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद के विशेष आशीर्वाद से आयोजित होने वाली यह रथयात्रा पलामू, गढ़वा, मझिआंव और जपला के संयुक्त एवं सामूहिक प्रयासों से बेहद बड़े पैमाने पर संपन्न कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें: भाई की साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा

11 किमी लंबा होगा रथयात्रा का मार्ग

इस वर्ष आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा लगभग 11 किलोमीटर लंबी होगी, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी. निर्धारित रूट के अनुसार यह यात्रा हरे कृष्ण निवास से शुरू होकर भारत माता चौक (साहित्य समाज) पहुंचेगी, जहां से हॉस्पिटल चौक, छः मुहाने (राजेंद्र प्रसाद चौक) और सुभाष चौक होते हुए बेलवाटिका चौक की ओर बढ़ेगी. इसके बाद भगवान का रथ स्टेशन रोड, शहीद चौक (कचहरी चौक) से होते हुए ओवरब्रिज पार करेगा और चंद्रशेखर आजाद चौक (रेड़मा चौक) पहुंचेगी. यहां से बाईपास रोड होते हुए रथ बैरिया चौक और फिर मां गायत्री मंदिर रोड की तरफ मुड़ेगा. वहां से दोबारा ओवरब्रिज और डॉक्टर अरुण शुक्ला रोड होते हुए पुनः भारत माता चौक के रास्ते वापस हरे कृष्ण निवास में आकर संपन्न हो जाएगा.

रथ की रस्सी खींचने मात्र से भक्तों को मिलता है मोक्ष

इस भव्य धार्मिक आयोजन में पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों से हजारों श्रद्धालु और भक्तगण शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. इस्कॉन पलामू की ओर से सभी आम और खास लोगों से इस पावन यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी को मात्र स्पर्श करने या पकड़ने से ही मनुष्य के कई जन्मों के पापों का नाश हो जाता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसलिए इस पुण्य कार्य में हर किसी को सहभागी बनना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस को कामयाबी: 20 लाख की सुपारी लेकर कटहल मोड में कारोबारी गोली मारने व बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का मुख्य सरगना कोलकाता से गिरफ्तार

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्कॉन अध्यक्ष समेत कई भक्तगण रहे मौजूद

डालटनगंज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस और बैठक में मुख्य रूप से इस्कॉन पलामू के अध्यक्ष श्रीमान गौरधाम प्रभुजी उपस्थित रहे, जिनकी देखरेख में यात्रा की पूरी रूपरेखा तैयार की गई. उनके साथ मंगल सिंह, सुंदर माधव प्रभु, कैलेंद्र प्रभुजी, अरविंद प्रभु जी, विकास प्रभु जी, हर्षवर्धन प्रभु जी, लव-कुश प्रभु जी, उत्तम प्रभु जी, प्रफुल्ल प्रभु जी, प्रखर प्रभु जी, अर्पण प्रभु जी, शिव प्रभु जी, राघवेंद्र प्रभु जी और अमित प्रभुजी सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य श्रद्धालु और भक्तगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *