Click Here
Click Here
Click Here

टीबी मुक्त भारत अभियान को बढ़ावा, आद्रा मंडल में वॉकाथॉन और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Bokaro: रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार टीबी (Tuberculosis) उन्मूलन एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा...

Bokaro: रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार टीबी (Tuberculosis) उन्मूलन एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल द्वारा एक भव्य वॉकाथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ आद्रा मंडल रेल प्रबंधक मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया.

रेल अस्पताल तक निकाली गई रैली

यह वॉकाथॉन रेलवे ऑफिसर्स क्लब, आद्रा से प्रारंभ होकर मंडलीय रेल अस्पताल, आद्रा तक निकाली गई. पूरे मार्ग में प्रतिभागियों द्वारा टीबी उन्मूलन, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार तथा स्वच्छता एवं जागरूकता से संबंधित संदेश दिए गए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना तथा “टीबी मुक्त भारत” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था.

अधिकारियों ने लिया हिस्सा

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक खगेन्द्र नाथ घोष, अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित कंचन, आद्रा मंडलीय रेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष कुजूर सहित आद्रा मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Also Read: भाई की साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा

वैज्ञानिक सत्र का भी हुआ आयोजन

वहीं, वॉकाथॉन के उपरांत मंडलीय रेल अस्पताल सभागार में एक वैज्ञानिक सत्र (Scientific Session) का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार एवं समय पर पहचान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई.

डेंगू जागरूकता पर भी दिया गया जोर

इसी क्रम में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू से बचाव एवं रोकथाम संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष कुजूर ने मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान, लार्वीसाइड के छिड़काव, जल कूलर, पुराने टायर, फूलदान और अन्य जल-जमाव वाले स्थानों की नियमित जांच एवं सफाई के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

पोषण पर भी दी गई जानकारी

साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा नालियों की सफाई, जल-जमाव की निगरानी तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जानकारी भी दी गई. कार्यक्रम में किशोर बच्चों में पोषण (Nutrition in Adolescents) के महत्व पर भी विशेष प्रस्तति दी गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *