Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Palamu: ​पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल बाजार में बुधवार की रात करीब 10:00 बजे एक हार्डवेयर दुकान में अचानक...

Palamu
हार्डवेयर दुकान में लगी आग

Palamu: ​पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल बाजार में बुधवार की रात करीब 10:00 बजे एक हार्डवेयर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. इस अगलगी की घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया. भुक्तभोगी दुकानदार नागेंद्र विश्वकर्मा (शर्मा) ने बताया, कि बुधवार की शाम वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे. इसके कुछ ही देर बाद रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गई है.

आग बुझाने का किया गया प्रयास, लेकिन नहीं पाया जा सका काबू

सूचना मिलते ही नागेंद्र विश्वकर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे, तो देखा कि दुकान से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं. इसके बाद उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. घटना की जानकारी तुरंत सतबरवा थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से दोबारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, परंतु सफलता नहीं मिली.

दुकान में रखी लाखों की संपत्ति नष्ट

​इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग को पूरी तरह बुझाने के प्रयास में जुट गए. भुक्तभोगी नागेंद्र ने बताया कि इस अगलगी के कारण उन्हें बहुत भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और दुकान में रखी लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई है. सतबरवा थाना की पुलिस फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता लगाने की जांच प्रक्रिया में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: साहिबगंज: बंगाली टोला में युवक की गोली मारकर हत्या

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *